हेल्पलाइन

1800-1800-247

प्रतिबंधित वस्तुएं

मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को 20 वस्तुएं ले जाना वर्जित है।

  • विस्फोटक पदार्थ, जिनसे विस्फोट अथवा आग,
    अथवा दोनों का खतरा हो
  • दाब के अधीन संपीड़ित, द्रवीकृत अथवा विलेय गैसें
  • पेट्रोलियम एवं अन्य ज्वलनशील तरल पदार्थ
  • ज्वलनशील ठोस पदार्थ
  • ऑक्सीकारक पदार्थ
  • विषैले (टॉक्सिक) पदार्थ
  • अम्ल एवं अन्य संक्षारक पदार्थ
  • रेडियोधर्मी पदार्थ
  • सूखा रक्त
  • 80 सेमी * 50 सेमी * 30 सेमी आकार तथा 25 किलोग्राम भार से अधिक न होने वाले
    निजी सामान वाले छोटे बैग के अतिरिक्त कोई अन्य सामान नहीं
  • शव
  • मृत पशुओं के अवशेष
  • हड्डियां, विरंजित (ब्लीच्ड) एवं स्वच्छ हड्डियों को छोड़कर
  • किसी भी प्रकार की खाद
  • चिथड़े (रैग्स), तेलयुक्त चिथड़ों सहित
  • कोई भी सड़ा हुआ पशु अथवा वनस्पति पदार्थ
  • मानव अस्थि-भस्म (अस्थियों की राख)
  • मानव कंकाल
  • मानव शरीर के अंग
  • समय-समय पर मेट्रो रेल प्रशासन द्वारा खतरनाक अथवा आपत्तिजनक सामग्री घोषित की गई कोई अन्य वस्तु