एनएमआरसी में सतर्कता
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सतर्कता, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नोएडा/ग्रेटर नोएडा के बाहर के परिचालन सहित, समस्त सतर्कता संबंधी मामलों के निपटान हेतु नोडल संगठन है। मुख्य सतर्कता अधिकारी इस इकाई के प्रमुख होते हैं।
एनएमआरसी सतर्कता इकाई, शहरी विकास मंत्रालय एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करती है। सतर्कता का कार्य विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सतर्कता संबंधी शिकायतों की जांच करना तथा समय-समय पर आवधिक जांच करना है। एनएमआरसी अधिकारियों के विरुद्ध हस्ताक्षरित शिकायतें डाक अथवा ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती हैं।
ई-मेल आईडी: cvo@nmrcnoida.com